‘मैडनेस मचाएंगे इंडिया को हंसाएंगे’ में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री हुमा कुरैशी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के नये शो मैडनेस मचाएंगे इंडिया को हंसाएंगे में नजर आएंगी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एक नया कॉमेडी शो, ‘मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे!’ लांच करने के लिए तैयार है। हुमा क़ुरैशी, इस शो में कॉमेडी चैंपियन की भूमिका निभाएंगी। हुमा कुरैशी ने कहा, कॉमेडी एक यूनिवर्सल स्ट्रेसबस्टर के रूप में काम करती है और हमारा उद्देश्य सरल है: एक समय में एक चुटकुला सुनाना और खुशियां फैलाना। आज की तेज़-तर्रार दुनिया में, हमारा मानना है कि हर कोई हँसी-मज़ाक से भरे ब्रेक का हकदार है, और मैडनेस मचाएंगे यही देने आ रहा है।
हुमा कुरैशी ने कहा,मैं कॉमेडी चैंपियन के रूप में इस शो का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, जिसमें मैं अपने हास्य कलाकारों को अलग-अलग सेगमेंट्स में टास्क के साथ चुनौती दूंगी, जो मजेदार और सरल से लेकर असामान्य स्थितियों तक होंगे, उनकी काबिलियत का परीक्षण करेंगे। हम कॉमेडी और सौहार्द की इस रोमांचक यात्रा पर निकल पड़े हैं। ‘मैडनेस मचाएंगे इंडिया को हंसाएंगे’ का प्रीमियर जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
