बेबी जॉन से सामने आया वरुण धवन का इंटेंस लुक
वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। पहले टेम्पररी रूप से फिल्म का नाम ‘VD18’ था और हाल ही इसे बदला गया है। यह एटली की पेशकश है, जिन्होंने पिछले साल बॉक्स ऑफिस को शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की सौगात दी थी। फिल्म के डायरेक्टर कलीस हैं। हाल ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसमें वरुण धांसू अंदाज में दिखे। गौरतलब है कि बेबी जॉन एटली के निर्देशन में बनी 2016 में प्रदर्शित हुई फिल्म थेरी का आधिकारिक रीमेक है। थेरी में थलापति विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु और एमी जैकसन नजर आए थे। फिल्म अपनी बेहतरीन कथा-पटकथा और ट्विस्ट के चलते दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रही थी।
फिल्म वरुण के करिअर की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। आज बुधवार (7 फरवरी) को वरुण और 'बेबी जॉन' के मेकर्स ने एक्टर का फिल्म से तगड़ा पोस्टर शेयर किया है। वरुण लंबे बालों में दिख रहे हैं, जिसमें उन्होंने एक पोनीटेल भी बना रखी है। उनके दाएं हाथ में एक खंजर और बाएं हाथ में घड़ी बंधी हुई है। वे कार्गो पर बनियान पहने नीचे की ओर इंटेंस लुक देते दिख रहे हैं। फिल्म 31 मई को रिलीज होगी। इसे मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में वरुण के अपोजिट साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश हैं। एक्ट्रेस वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं। संगीत एस. थामन का है।
Similar Post
-
‘भूत बंगला’ में अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी मिथिला पालकर
‘भूत बंगला’ 2026 की उन फिल्मों में से है जिसका दर्शकों को सबसे ज्य ...
-
जैकी श्रॉफ ने अमीन सयानी को किया याद, बोले-आप हमेशा दिल में रहेंगे
मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे फिल्म ...
-
रिलीज हुआ ‘टॉक्सिक’ का टीजऱ
फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का टीजऱ रिलीज हो गया है। टॉ ...
