200 करोड़ की ओर बढ़ रही है ऋतिक-दीपिका की फाइटर
दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करने में सफल रही निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द की फाइटर अब धीरे-धीरे 200 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई इस फिल्म को दर्शकों ने पसन्द बहुत किया है लेकिन यह उस तेजी से कमाई करने में सफल नहीं हो सकी, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ‘फाइटर’ फिल्म के माध्यम से पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आई। कुछ हद तक इस जोड़ी का जादू फैंस पर चल भी गया, लेकिन फिल्म को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। हालांकि अभी दूसरी फिल्मों की चुनौती नहीं होने से ‘फाइटर’ ठीक-ठाक कमाई कर रही है। यह धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपए की ओर बढ़ रही है।
इसकी शुरुआत तो धांसू रही और इसने गुरु से रविवार यानी 4 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिर यह ट्रैक से उतर गई और कमाई लगातार घटती गई। इसके 13वें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने मंगलवार (6 फरवरी) को 3.25 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 181.75 करोड़ रुपए हो गया है। पूरी दुनिया में कमाई पर नजर डालें तो इसने 315 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख समेत कई सितारे हैं।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
