द बुल के लिए सलमान खान का जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन
सुपरस्टार सलमान खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। भले ही वे 58 साल के हो चुके हैं, लेकिन लोगों के बीच आज भी उनका क्रेज जस का तस बना हुआ है। वे सलमान की झलक पाने और उनसे मिलने के लिए बेताब रहते हैं। सलमान भी उन्हें निराश नहीं करते और पूरी गरमजोशी के साथ उनसे मिलते हैं। हाल ही सलमान के कुछ फैंस उनसे उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिले और ये तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए।
वहां सलमान के पिता मशहूर लेखक सलीम खान भी मौजूद थे। तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि सलमान ने जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उनके इस रूप को देख फैंस हैरान हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने विष्णुवर्धन के डायरेक्शन वाली देशभक्ति फिल्म ‘द बुल’ के लिए काफी मेहनत की है और वे कठोर प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं। फिल्म में सलमान ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा का किरदार निभा रहे हैं। सलमान मालदीव में 1988 में ऑपरेशन कैक्टस के लीडर बुलसारा का रोल निभाने के लिए तैयार हैं। 25 साल बाद सलमान और करण जौहर इस फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। यह फिल्म करण के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित होगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म सलमान की ओर से उनके प्रशंसकों को ईद 2025 का तोहफा होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
