Skoda ने पेश की Enyaq EV, जबरदस्त रेंज के साथ जल्द होगी लॅान्च

img

Skoda ने अपनी नई 2024 एन्याक ईवी को भारत मोबिलिटी एक्सपो में प्रदर्शित किया है। बता दें कि Enyaq EV स्कोडा ऑटो इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक कार है। स्कोडा के पास भारत में वर्तमान में स्लाविया सेडान और कोडियाक के साथ कई प्रोडक्ट्स हैं। बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में 1 से 3 फरवरी तक Bharat Mobility Global Expo-2024 का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र सरकार भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 आयोजित कर रही है।

इस इवेंट का उद्देश्य मोबिलिटी के ग्लोबल हब के रूप में देश की बढ़ती भूमिका को दिखाना है। इस प्रदर्शनी में 50 से अधिक देशों की 600 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं। भारत मंडपम में आयोजित यह देश का पहला मेगा मोबिलिटी-शो है। इस दौरान चेक गणराज्य की वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो ने अपनी आधुनिक इलेक्ट्रिक कार एन्याक ईवी को पेश कर दिया है।स्कोडा एन्याक एक प्रीमियम EV है, जिसे भारतीय बाजार में CBU यूनिट के रूप में लाया जाएगा।

Enyaq एसयूवी 77kWh बैटरी पैक और डुअल मोटर्स से लैस है। इसकी रेंज लगभग 513 किमी होगी। enyaq ड्यूल मोटर के साथ AWD से लैस है और यह 265bhp पॉवर जेनरेट करेगी। बता दें कि साल 2023 के पहले 9 महीनों में, दुनिया भर में लगभग 55,000 Enyaq EV कारें बेची गई हैं। यह 2022 के पहले 9 महीनों में बेची गई Enyaq EVs की संख्या के दोगुने से भी अधिक है। Enyac EV विदेशी बाजारों में विभिन्न वेरिएंट में बेची जाती है। उनमें से प्रत्येक अलग-अलग रेंज के साथ आती है। बता दें कि भारत में Enyac 85 वैरिएंट को प्रदर्शित किया गया है। यह एक ऑल-व्हील-ड्राइव कार है। यानी Enyaq EV कार के इस वेरिएंट में आगे और पीछे 1-1 इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसमें लगे रियर-व्हील-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए री-ट्यून किया गया है।

साथ ही कार के वोल्टेज कन्वर्टर को भी अपग्रेड किया गया है, जिससे Eniac 85 इलेक्ट्रिक कार को 286 PS तक की पावर मिल सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप-स्पीड 180kmph है। यह कार महज 6.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 82kWh की बैटरी क्षमता वाली Eniac 85 इलेक्ट्रिक कार को 175kW फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 28 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। Enyac 85 का एक रियर-व्हील-ड्राइव संस्करण भी विदेशों में बेचा जाता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement