सारा, विजय, करिश्मा, पंकज स्टारर 'मर्डर मुबारक' ओटीटी पर होगी रिलीज

img

सारा अली खान, विजय वर्मा, करिश्मा कपूर, पंकज त्रिपाठी, डिंपल कपाड़िया और संजय कपूर स्टारर फिल्म 'मर्डर मुबारक' के निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की, कि फिल्म 15 मार्च से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। सस्पेंस, कॉमेडी और रोमांस के मिश्रण के साथ रहस्य शैली में एक नया मोड़ लाते हुए, 'मर्डर मुबारक' होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित है।यह फिल्म अनुजा चौहान की 'क्लब यू टू डेथ' का एक उल्लेखनीय बुक-टू-स्क्रीन रूपांतरण प्रस्तुत करती है।एक्टर पंकज त्रिपाठी पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। वह दिल्ली में एक मर्डर की तहकीकात करते हैं और पाते हैं कि जैसा दिखता है, उससे वहां कहीं अधिक है। निर्माताओं ने फिल्म की रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाने वाला एक छोटा सा वीडियो जारी किया है।

वीडियो में पंकज त्रिपाठी को यह कहते हुए सुन सकते हैं, ''जो कत्ल करते हैं, वो दिखते कैसे हैं, जैसे साउथ दिल्ली की कोई शहजादी (सारा का किरदार) या चांदनी चौक का तबाहदिल आशिक (विजय का किरदार), सस्पेंस फिल्मों की पुरानी कोई ड्रीम गर्ल (करिश्मा कपूर का किरदार) या कोई रंगीली-सरफिरी सी आर्टिस्ट (डिंपल कपाड़िया का किरदार)... वो जिसके रग-रग में शाही खून बहे (संजय कपूर का किरदार) या कोई गॉशिप की तितली (टिस्का चोपड़ा का किरदार) या पार्टियों का मच्छर (सुहैल नैय्यर का किरदार)।'' उन्होंने आगे कहा, ''असल में ज्यादातर कातिल दिखने में दरिंदे नहीं होते, वे सामान्य रुप से पुरुष और महिलाएं हैं। आपके... मेरे जैसे.. हो सकता है बगल में बैठे मन ही मन मुस्कुरा रहे हो। खुद को बधाइयां दे रहे कि भई मर्डर मुबारक हो।''

फिल्म को लेकर निर्देशक होमी ने कहा कि 'मर्डर मुबारक' अलग पीढ़ियों के उन कलाकारों को एक साथ पेश करती है, जिन्हें दर्शकों ने अलग-अलग जॉनर और मिजाज की फिल्मों में देखा है। यह एक रंगों से भरी मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें आपको क्लू ढूंढने में मजा आएगा। मैडॉक फिल्म्स के निर्माता, दिनेश विजन ने साझा किया, ''यह छठा प्रोजेक्ट है जिसमें डायरेक्टर होमी और मैं काम कर रहे हैं। मैं एक अनोखी मनोरंजक कहानी ढूंढकर आगे बढ़ना चाहता था और फिर ऐसा हुआ। इसके अलावा, इस तरह के एक विविध समूह के साथ एक ऐसी स्क्रिप्ट को जीवंत करना जो मेरे द्वारा पढ़ी गई सबसे विचित्र और अधिक मनोरंजक हत्या के रहस्यों में से एक है, मेरे लिए बहुत रोमांचक था।''

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement