अगस्त में शुरू होगी ‘डॉन 3 की’ शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म डॉन 3 की शूटिंग अगस्त में शुरू हो सकती है। बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर ने वर्ष 2023 में डॉन की तीसरी किस्त की अनाउंसमेंट की थी। साथ ही साथ फरहान अख्तर ने नए डॉन के चेहरे की झलक भी दिखाई थी। फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म ‘डॉन 3’ का प्री-प्रोडक्शन अगले महीने मार्च से शुरू होने वाला है। ‘डॉन 3’ फिलहाल कास्टिंग स्टेज पर है। वहीं ‘डॉन 3’ का शूटिंग शेड्यूल इस साल अगस्त महीने से शुरू होगा। इससे पूर्व डॉन फ्रेंचाइजी की दोनो फिल्मों में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
