मेरी पहली सैलरी 50 रुपये थी, अपने संघर्ष के दिनों को याद करके बोली गांगुली

img

अपने समय के बेहतरीन निर्देशकों में शामिल रहे निर्देशक अनिल गांगुली की बेटी रूपाली गांगुली इन दिनों अपने टीवी शो अनुपमा को लेकर बहुत चर्चाओं में हैं। रूपाली के पिता अनिल गांगुली फिल्में बनाते थे और एक समय ऐसा आया जब उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं, उस दौर में रूपाली ने घर में मुश्किलें देखीं। टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली आज जाना-पहचाना नाम हैं। वो टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। रूपाली का शो अनुपमा घर-घर में पसंद किया जाता है। शो टीआरपी रेटिंग्स में भी टॉप रहता है। आज रूपाली सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब रूपाली को काफी स्ट्रगल करना पड़ा।

पापा की फिल्में हुईं फ्लॉप
रूपाली ने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया- 'मेरे पापा की फिल्में जब फ्लॉप हुईं तो हमने मुश्किल वक्त देखा और हमारे पास जो भी था वो बिक गया था। घर और जूलरी बिक गई थी।' इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो वर्ली से पृथ्वी थिएटर (15 किलोमीटर) तक चलकर जाती थी। स्ट्रेस की वजह से उनके पिता की तबियत खराब होने लगी और उन्हें डायबिटीज हो गई थी।

50 रुपये थी रूपाली की पहली सैलरी
रूपाली ने अपनी थिएटर में एंट्री को लेकर बताया- मेरा पहला प्ले पृथ्वी थिएटर में Atmakatha था। इसे दिनेश ठाकुर ने प्रोड्यूस किया था। मैंने अपनी थिएटर जर्नी वहां से शुरू की थी। मुझे पहले प्ले के 50 रुपये मिले थे और कभी-कभी समोसा भी मिल जाता था। ये बहुत सारा पैसा था।

रूपाली गांगुली का करियर
रूपाली के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्मों से शुरुआत की। वो फिल्म साहब, मेरा यार मेरा दुश्मन, बलिदान, दो आंखें 12 हाथ, अंगारा जैसी फिल्मों में दिखीं, लेकिन रूपाली का करियर फिल्मों में चला नहीं। 2000 में एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा।

वो सुकन्या में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने दिल है कि मानता नहीं, जिंदगी...तेरी मेरी कहानी, संजिवनी, भाभी, कहानी घर-घर की जैसे शोज किए. उनके शो साराभाई वर्सेज साराभाई को काफी पसंद किया गया। 
2011 में वो शो परवरिश में नजर आईं। इस शो को भी फैंस ने पसंद किया। इसके बाद रूपाली ने 2013 में एक शो Bioscope होस्ट किया। फिर वो लंबे समय तक टीवी पर नजर नहीं आईं। 2020 में उन्होंने अनुपमा से वापसी की और जबरदस्त हिट हो गईं। इस शो में रूपाली गांगुली लीड रोल अनुपमा का किरदार निभा रही हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement