एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, सर्वाइकल कैंसर से हुई मौत
अभिनेत्री पूनम पांडे की अचानम मौत हो गई है। उनके मैनेजर ने पूनम की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं। उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान हैं। बता दें कि पूनम पांडे महज 32 साल की थीं और सर्वाइकल कैंसर का सामना कर रही थीं। सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है।
पोस्ट में लिखा है, ‘आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने उसे पूरा प्यार और दयालुभाव दिया। इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद कर सकें।’ बता दें कि पूनम पांडे एक बेहद फेमस मॉडल थीं। उनकी लोकप्रियता तब आसमान छू गई जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो मैसेज में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी। अपने इस दावे के साथ, वह पहली बार विवादों में आई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो पूनम पांडे को आखिरी बार कंगना रनौत के रियलिटी शो में देखा गया था।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
