6 साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करेंगी प्रीति जिंटा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा 49 साल की हो गई हैं। प्रीति बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। उन्होंने कल हो ना हो, कभी अलविदा ना कहना, कोई मिल गया, सलाम नमस्ते, वीर जारा समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई थी। प्रीति अब अमरीका में सेटल हो चुकी हैं, जहां वह पति जीन गुडइनफ और दो बच्चों के साथ रहती हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, प्रीति सनी देओल स्टारर फिल्म लाहौर 1947 से कमबैक कर सकती हैं।
हाल ही में उन्हें इस फिल्म के लुक टेस्ट के लिए मुंबई के एक स्टूडियो में भी देखा गया था। प्रीति आखिरी बार भैयाजी सुपरहिट में नजर आई थीं। ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया, क्योंकि वह क्रिकेट वल्र्ड से जुड़ चुकी थीं। 2008 में ही वह आईपीएल में पंजाब किंग्स की को-ओनर बन गई थीं।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
