रश्मिका की जिन्दगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं विजय देवरकोंडा
‘एनिमल’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा के अफेयर की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। यहां तक कि पिछले दिनों तो उनकी सगाई और शादी को लेकर भी खबरों ने जोर पकड़ लिया था। बाद में विजय ने साफ कर दिया था कि फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है। हाल ही में जब रश्मिका से विजय और उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कई जानकारी साझा की और यह भी बताया कि विजय किस तरह उनकी जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इंटरव्यू में रश्मिका से उनके को स्टार्स अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, विजय, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन के साथ काम करने को लेकर पूछा गया। उन्होंने अपने प्रिय सह-अभिनेता विजय के बारे में बात करते हुए बताया, “विजू और मैं, हम एक साथ बड़े हुए हैं इसलिए मैं अभी अपने जीवन में जो कुछ भी करती हूं, उसमें उनका योगदान है। मैं जो भी करती हूं उसमें उनकी सलाह लेती हूं। मुझे उनकी राय चाहिए और वह 'हां' कहने वाला व्यक्ति नहीं है।
उन्होंने मेरे पूरे जीवन में किसी भी अन्य व्यक्ति से ज्यादा व्यक्तिगत रूप से मेरा समर्थन किया है। इसलिए मुझे लगता है कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जिनका मैं वास्तव में बहुत सम्मान करती हूं। बता दें कि रश्मिका और विजय 2018 में ‘गीता गोविंदम’ और 2019 में ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम कर चुके हैं।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
