इस दिन रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ,15 अगस्त को रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा: द राइज’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स इसका सीक्वल पुष्पा 2 लेकर आ रहे हैं।मेकर्स ने ‘पुष्पा 2′ का नया पोस्टर लॉन्च किया है।’पुष्पा 2: द रूल’ का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘पुष्पा राज का शासन शुरू होने में बस 200 दिन बाकी’। 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में होगी रिलीज। ‘पुष्पा: द राइज’ को सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म के निर्देशक सुकुमार और अभिनेता अल्लू अर्जुन मई 2024 के अंत तक पुष्पा 2 की शूटिंग खत्म करने की कोशिश में हैं।कहा जा रहा है कि अभी भी फिल्म की लगभग 100 दिनों की शूटिंग बाकी है, जिसे खत्म करने के लिए टीम अगले 5 महीनों तक लगातार शूटिंग करेगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
