मुनव्वर फारूकी बने बिग बॉस सीजन 17 के विजेता
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी विजेता बन गए हैं। कलर्स चैनल पर प्रसारित रियलिटी शो बिग बॉस 17 का ताज मुनव्वर फारूकी ने जीत लिया है। सलमान खान ने बिग बॉस 17 के विनर का एलान मुनव्वर फारूकी के रूप में किया।मुनव्वर फारूकी को बिग बॉस की ट्रॉफी के अलावा इनाम में 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और एक क्रेटा एसयूवी कार भी मिली है। मुनव्वर फारूकी ने फिनाले में अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अरुण माशेट्टी और अभिषेक कुमार जैसे मजबूत दावेदारों को हराया। अभिषेक कुमार इस शो के रनरअप बने हैं।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
