बनाएं ''मखाना लॉलीपॉप''
सामग्री :
- आलू
- मखाना
- काजू, बादाम और अखरोट
- हरी मिर्च और हरी धनिया
- चाट मसाला
- काली मिर्च पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- घी फ्राई करने के लिए
विधि :
- सबसे पहले आलू उबालकर कद्दूकस कर लें।
- फिर मखाना को भून कर पीस लें। इसे रोस्टेड मखाना पाउडर भी कह सकते हैं।
- अब काजू, बादाम और अखरोट को भून कर इसका भी पाउडर बना लें। इसे रोस्टेड ड्राई फ्रूट पाउडर भी कह सकते हैं।
- अब आलू, मखाना पाउडर और ड्राई फ्रूट पाउडर को एक कटोरे में मिला लें।
- इसके बाद इसमें हरी मिर्च और हरी धनिया बारीक काट कर मिला दें।
- अब इसमें चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालें।
- सभी सामग्री को अच्छे से मिला कर इससे गोल छोटी टिक्की या इसे लॉलीपॉप का आकार दें।
- अब इसमें टूथपिक लगा दें और लॉलीपॉप की तरह तैयार करें।
- इसके बाद घी में शैलो फ्राई करें। आप चाहें तो इसे तेल में डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
- मखाना लॉलीपॉप तैयार है। इसे सॉस या चटनी से खाएं।
