कामयाबी की ओर फाइटर, तीन दिन में कमा लिए 95 करोड़
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर ने तीन दिनों में 95 करोड़ की कमाई कर ली है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर 25 जनवरी को प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म एरियल एक्शन ड्रामा है, जिसमें एयर फोर्स के फाइटर पायलट्स की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 24.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फाइटर ने बॉक्स ऑफिस 41.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने तीसरे दिन 30 करोड़ की कमाई की। फाइटर तीन दिनों में 95 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फाइटर में ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर की भी अहम भूमिका है।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
