महाराष्ट्र के आयुध निर्माणी भंडारा परिसर में विस्फोट में कर्मचारी की मौत
भंडारा, शनिवार, 27 जनवरी 2024। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित आयुध निर्माणी भंडारा परिसर में शनिवार सुबह हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान अविनाश मेश्राम (52) के रूप में की गई है। विस्फोट के समय मेश्राम दिन की पहली पाली में काम कर रहे थे और वहां अकेले थे। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। फैक्टरी के महाप्रबंधक से संपर्क नहीं हो सका है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
