उर्फी जावेद के कदमों पर चली अनन्या, ट्रोलर्स के निशाने पर आईं
एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में पेरिस हॉटे काउचर वीक के लिए रनवे पर चलने के बाद सुर्खियां बटोर रही हैं। अनन्या ने डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक किया। बताया जा रहा है कि अनन्या इस शो में भारतीय डिजाइनर का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। अनन्या को एक काले रंग के आउटफिट में देखा गया। अनन्या ने हाथ में एक गोल जाल सा ले रखा था, जिसमें एक ड्रेस बनी हुई थी। सामने से देखने पर ऐसा लग रहा था कि ड्रेस अनन्या ने पहन रखी है, जबकि असल में वो ड्रेस उस जाल पर ही बनी हुई थी। अनन्या ने बालों का बड़े करीने से जूड़ा बना रखा था। वह हाई हील्स में रैंप पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चलती हुई नजर आईं।
हालांकि अनन्या इस लुक की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार हो गई हैं। कई लोग तो उनकी तुलना अटपटी ड्रेस पहनने के लिए मशहूर उर्फी जावेद से कर रहे हैं। अनन्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म OTT पर रिलीज हुई ‘खो गए हम कहां’ थी। अब वह विक्रमादित्य मोटवाने के डायरेक्शन वाली साइबर-थ्रिलर ‘कंट्रोल’ में नजर आएंगी।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
