राम मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ के बीच अयोध्या में प्रवेश बंद
नई दिल्ली, मंगलवार, 23 जनवरी 2024। राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के बाद मंगलवार को पूजा-अर्चना के वास्ते उमड़ी भारी भीड़ के बाद अयोध्या की ओर जाने वाले सभी वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 23 जनवरी को मंदिर में भारी भीड़ के मद्देनजर अयोध्या धाम न आयें। एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी वाहन मार्गों को डायवर्ट कर दिया गया है और पैदल आने वाले भक्तों को भी अयोध्या में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने सोशल मीडिया ''एक्स'' पर जारी पोस्ट में कहा, ''अयोध्या जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं से विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया जाता है कि वे भारी भीड़ के कारण 23 जनवरी को न जाएं। भीड़ के मद्देनजर अयोध्या की ओर जाने वाले सभी वाहनों के मार्ग बदल दिये गये हैं और पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को भी अभी रोका जा रहा है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
