काजोल की सबसे आकर्षक खूबियां हैं 'दिमाग, रीढ़ और हिम्मत'
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपनी सबसे आकर्षक खूबियों के बारे में खुलासा किया है और वह हैं उनका दिमाग, रीढ़ और हिम्मत। काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर कीं, जो किसी फोटोशूट की लग रही हैं। एक्ट्रेस ने स्लीवलेस टॉप और पैंट पहना हुआ है और एक कुर्सी पर बैठकर लेंस के लिए पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मेरी सबसे आकर्षक खूबियां ? मेरा दिमाग, मेरी रीढ़ और मेरी हिम्मत! हैशटैग मजबूत रहो, खूबसूरत रहो।'
काजोल का 'रीढ़' से मतलब किसी भी परिस्थितियों के आगे नहीं झुकने से है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में काजोल की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने कहा, 'हमेशा बेस्ट लुक में'। वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजोल को आखिरी बार 'लस्ट स्टोरीज 2' में देवयानी और वेब सीरीज 'द ट्रायल' में नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में देखा गया था।
इसके बाद उनकी झोली में 'सरजमीन', 'दो पत्ती' और 'मां' हैं।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
