आमिर खान जल्द शुरू करेंगे अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग फरवरी में शुरू कर सकते हैं। आमिर खान ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की फ्लॉप के बाद से फिल्मों से दूरी बना ली थी। आमिर बहुत जल्द फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। बेटी आइरा खान की शादी के बाद अब आमिर खान पूरी तरह से अपने करियर की तरफ ध्यान देने वाले हैं। चर्चा कि आमिर 02 फरवरी से फिल्म सितारे जमीन पर की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म के लिए आमिर खान ने अपना लुक भी तय कर लिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म सितारे जमीन पर की अधिकांश शूटिंग आमिर खान दिल्ली में करने वाले हैं। आमिर खान बतौर निर्माता फिल्म लाहौर 1947 बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के काम की शुरुआत भी आमिर अगले महीने से कर सकते हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली लाहौर 1947 में सन्नी देओल की मुख्य भूमिका होगी।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
