आठ महीनों से ‘सुलग’ रहा है मणिपुर, प्रधानमंत्री अब तक वहां नहीं गए हैं: डेरेक ओ'ब्रायन
नई दिल्ली, रविवार, 21 जनवरी 2024। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने रविवार को कहा कि मणिपुर आठ महीने से अधिक समय से 'सुलग रहा' है लेकिन प्रधानमंत्री अब तक वहां नहीं गए हैं। ब्रायन ने मणिपुर की स्थापना दिवस के मौके पर 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह टिप्पणी की और एक वीडियो भी सोशल मीडिया मंच पर साझा किया जिसमें उन्होंने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया था। टीएमसी के राज्यसभा सदस्य ने कहा, ''21 जनवरी मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस है। मणिपुर आठ महीने से अधिक समय से सुलग रहा है। प्रधानमंत्री ने अब तक राज्य का दौरा करने की जहमत नहीं उठाई।''
Similar Post
-
स्टालिन ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया, कहा- ‘असहमति अपराध नहीं’
चेन्नई, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच ज ...
-
पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली वीसी
जयपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजे ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पांच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पु ...
