जेनिफर लोपेज की फिल्म में नजर आएँगे सद्गुरु जग्गी वासुदेव, ट्रेलर देख झूमे फैंस
सद्गुरु जग्गी वासुदेव एक जाना माना नाम हैं। वो तमाम बॉलीवुड स्टार्स का इंटरव्यू ले चुके हैं। उन्हें कई लोग उन्हें फॉलो भी करते हैं। वही हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे बताया जा रहा है कि सद्गुरु जग्गी वासुदेव हॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। जी हां, सद्गुरु जग्गी वासुदेव अब जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। वो हॉलीवुड की पॉपुलर स्टार जेनिफर लोपेज के साथ उनकी फिल्म ‘दिस इज मी नॉव: अ लवस्टोरी’ में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ गया है, जिसमें इस खबर पर मुहर लगती दिखाई दी है।
अपने इंस्टाग्राम पर जेनिफर लोपेज ने फिल्म का ट्रेलर पोस्ट किया है। इस ट्रेलर में तो सद्गुरु जग्गी वासुदेव की झलक देखने को नहीं मिली है मगर फिल्म की स्टारकास्ट में उनका नाम सम्मिलित है। इससे ये तय माना जा रहा है कि सद्गुरु जग्गी वासुदेव इस फिल्म का हिस्सा है और वो फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। इस ट्रेलर को पोस्ट करते हुए जेनिफर लोपेज ने कैप्शन में लिखा है कि- 'मैंने इससे पहले कभी भी इतना नर्वस, उत्साहित और डरा हुआ महसूस नहीं किया है। ये फिल्म एक शानदार और यादगार सफर रहा है। मेरी फिल्म 'दिस इज मी' 16 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। ये प्रोजेक्ट मेरा अब तक का सबसे निजी रहा है। इसके ट्रेलर का लुत्फ उठाइए'।
वही बात यदि ट्रेलर की करें तो, ये फिल्म एक मायथोलॉजिकल स्टोरीटेलिंग एवं पर्सनल हीलिंग पर आधारित होगी। ट्रेलर में दो प्यार करने वालों की कहानी की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर देखने के पश्चात् ऐसा लग रहा है कि ये एक बहुत अलग प्रकार की लवस्टोरी होने वाली है। जेनिफर लोपेज के साथ ही फिल्म में सद्गुरू जग्गी वासुदेव के साथ होने के पश्चात् से भारतीय प्रशंसक इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित होने वाले हैं। वही बात यदि स्टारकास्ट की करें तो, इस फिल्म में जेनिफर लोपेज और सद्गुरू जग्गी वासुदेव के अतिरिक्त बेन अफ्लेक, ट्रेवर नोआह, सोफिया वेरगारा, कीकी पाल्मर, नील दी ग्रेस टाइसन और पोस्ट मलोनी सम्मिलित हैं।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
