शाहिद-कृति की रोमांटिक केमिस्ट्री देखी क्या
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सैनन की आने वाली फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें शाहिद और कृति के बीच बेहतरीन रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। ट्रेलर में कृति सैनन एक रोबोट का किरदार निभाती दिख रही हैं, जिससे शाहिद कपूर को प्यार हो जाता है। इसके बाद वह कृति सैनन से शादी करने की कोशिश में लग जाता है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसे पता लगता है कि वह एक रोबोट है। ट्रेलर में धर्मेंद्र और डिंपल कपाडिय़ा की झलक भी देखने को मिल रही है। फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
