शाहरूख खान को लेकर ‘इंशाअल्लाह’ बनाएंगे संजय लीला भंसाली
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली किंग खान शाहरूख खान को लेकर फिल्म इंशाअल्लाह बना सकते हैं। संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी पीरियड ड्रामा वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर चर्चा में है। हीरांमडी में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, नजर आने वाली हैं। इस बीच संजय लीला भंसाली अपनी नई फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर चर्चा में आ गये हैं। कुछ वर्ष पूर्व फिल्म इंशाअल्लाह सुर्खियों में रही थी, जिसमें सलमान खान और आलिया भट्ट का नाम सामने आया था, लेकिन किसी कारण से यह फिल्म उस वक्त ठंडे बस्ते में चली गई थी। चर्चा है कि भंसाली एक फिर इंशाअल्लाह को बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान नजर आ सकते हैं।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
