सिल्क स्मिता-दि अनटोल्ड स्टोरी में नजर आएंगी चंद्रिका रवि
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता की बायोपिक में ऑस्ट्रेलियन अभिनेत्री चंद्रिका रवि काम करती नजर आएंगी। दिवंगत दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन पर बायोपिक बनायी जा रही है। बायोपिक में उनकी लाइफ से जुड़े कई पहलू देखने को मिलेंगे। बायोपिक सिल्क स्मिता- दि अनटोल्ड स्टोरी का निर्देशन जयराम शंकरन कर रहे हैं। सिल्क स्मिता-दि अनटोल्ड स्टोरी में चंद्रिका रवि, सिल्क स्मिता का किरदार निभाती नजर आएंगी। सिल्क स्मिता की जिंदगी पर कई फिल्म बन चुकी है। मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी दि डर्टी पिक्चर में विद्या बालन ने सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। सिल्क स्मिता-दि अनटोल्ड स्टोरी तेलुगु, तमिल, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ समेत पांच भाषा में रिलीज होगी।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
