'हनुमान' की सफलता से उत्साहित हूं!- विवेक रंजन अग्निहोत्री

img

विवेक रंजन अग्निहोत्री भारतीय सिनेमा के उन निर्देशकों में से एक हैं जो समाज और जनता को आइना दिखाने के लिए, विचारोत्तेजक, उत्तेजक और सच्ची जीवन की कहानियों को दर्शातें हैं। फिल्म निर्माता की दो सच्ची घटना पर आधारित, 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द वैक्सीन वॉर' ने दर्शकों की भावनाओं पर एक अलग प्रभाव डाला है। जहां पहले ने अपनी कहानी और दृढ़ विश्वास से देश को चौंका दिया और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई पुरस्कार प्राप्त किए, वहीं दूसरी फिल्म ने भारतीय महिला वैज्ञानिकों की भावना और कोरोना वैक्सीन के पीछे के दिमाग का सम्मान करता है।

भारतीय सिनेमा के इंडिक फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री कभी भी अन्य फिल्म निर्माताओं और कहानीकारों के अच्छे सिनेमा की सराहना करने का मौका नहीं छोड़ते हैं और समय-समय पर उन्होंने अन्य इंडिक फिल्म निर्माताओं की फिल्मों को भी अपना खुला समर्थन दिखाया है।

हाल ही में, उन्होंने महाकाव्य फेंटसी पैन इंडिया फिल्म 'हनुमान' की प्रशंसा की। फिल्म निर्माता ने सोशल मीडिया पर लिखा, #हनुमान की सफलता से रोमांचित हूं !

@PrasanthVarma, @tejasajja123, शानदार क्रू और वीएफएक्स टीम को इंडिक सिनेमा में बहुमूल्य योगदान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

इंडिक पुनर्जागरण के लिए गौरव का क्षण, एक मूवमेंट जिसे हमने 2010 में #BuddhaInATrafficJam के साथ शुरू किया था, जो 6 साल तक अटका रहा और बाद में इसे राजश्री द्वारा यूट्यूब पर मुफ्त में जारी किया गया। यह देखकर बेहद खुशी हुई कि यह अब #TheTashkentFiles, #TheKasmirFiles, #TheKeralaStory, #Kantara, #Kartikeya2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ फल-फूल रहा है, और पाइपलाइन में कई और शानदार सरप्राइजेस भी हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement