गले के दर्द और खराश को दूर करेंगे ये नुस्खे

img

सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और सर्दी होने पर गले में खराश या दर्द होना आम बात है. ऐसे में बहुत तकलीफ होती है और आप चाहकर भी इसको कम नहीं कर पाते. दवाई लेने पर भी ये दर्द बंद नहीं होता. ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर के पास न जाये और कुछ घरेलु उपाय करके आसानी से अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते है. जी हाँ, आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपना पाएंगे. 

  • नमक के गुनगुने पानी के गरारे :- किये गए शोध से पता चला है कि गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करने से गले में दर्द और सूजन से राहत मिलती है. और अक्सर डॉक्टर भी इस समस्या में यही सलाह देते हैं.
  • कफ सिरप भी है लाभकारी :- यदि आपको खांसी नहीं भी है फिर भी आप गले के दर्द और खराश के लिए कफ सिरप का इस्तमाल कर सकते है. लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ऑफिस जाते समय या दिन के समय इस उपाय को न करे, क्योंकि कफ सिरप के सेवन से आराम मिलने के साथ-साथ नींद भी आने लगती है.
  • पेय पदार्थ का करे इस्तमाल :- शरीर में कही पानी की कमी न हो जाये. पानी की पर्याप्त मात्रा होने से म्यूकस मेम्ब्रेन में नमी बनी रहती है, जो इसे बैक्टीरिया से लड़ने में आपकी मदद करती है. शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाये रखने के लिए पानी पीने के अलावा, फलों का जूस या सूप का सेवन भी किया जा सकता है. इसके साथ ही हर्बल-टी का सेवन भी कारगर हो सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दवा की तरह काम करते हैं और गले को जल्द राहत पहुंचाते हैं.
  • मुंह को हमेशा गिला रखे :- गले में सूजन के कारण कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में विक्स या स्ट्रेपसिल्स जैसी जिंजर फ्लेवर वाली मेडिकेटेड गोलियां चूसना भी फायदेमंद होता है. इसके सेवन से मुंह में सलाइवा बनता रहता है, जो गले को आराम पहुचता है.

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement