दादा का किरदार निभाएंगे आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में काम करते नजर आ सकते हैं। भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक बनाने को लेकर चर्चा है। विक्रमादित्य मोटवाने पहले इस फिल्म को निर्देशित करने वाले थे। अब चर्चा है कि रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या इस फिल्म को निर्देशित कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार निभाने के लिए आयुष्मान खुराना को साइन किया गया है। इससे पहले कार्तिक आर्यन का नाम भी इस रोल के लिए सामने आ रहा था। यदि सबकुछ सही रहा तो आयुष्मान खुराना, सौरभ गांगुली की बायोपिक में नजर आ सकते है।
Similar Post
-
राका सिर्फ एक फिल्म नहीं, मेरे भीतर सालों से पल रहा एक हिस्सा है - एटली कुमार
मुंबई भारतीय सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर दे चुके फिल्मकार एटली कुमार ...
-
दर्शकों के पास अब पूरी आजादी है कि वे फिल्मी पर्दे चुनें या ओटीटी : कुब्रा सैत
बॉलीवुड और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की दुनिया लगातार बदल रही है। दर्शक ...
