विशाल भारद्वाज की थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान, विशाल भारद्वाज की थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। शाहरुख खान ने करीब पांच साल बाद फिल्म पठान के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी की। इसके बाद शाहरुख खान ने जवान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। चर्चा है कि शाहरुख अपनी अगली फिल्म विशाल भारद्वाज के साथ कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान, विशाल भारद्वाज के इस प्रस्ताव से काफी प्रभावित हैं। इस फिल्म में उन्हें कुछ नया करने का मौका दिख रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म को लेकर शाहरुख खान और विशाल भारद्वाज दोनों के बीच बातचीत अंतिम चरणों में है।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
