एनटीआर जूनियर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ की पहली झलक रिलीज
मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की आने वाली फिल्म ‘देवरा: भाग 1’ की पहली झलक रिलीज हो गई है। कोराताला शिव द्वारा निर्देशित और युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, फिल्म ‘देवरा: भाग 1’ नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत की गई है। अनिरुद्ध रविचंदर ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया है। ‘देवरा: भाग 1’ की पहली झलक रिलीज कर दी गयी है। यह शानदार झलक फिल्म के भव्य पैमाने और देवरा के किरदार का परिचय देती है। एनटीआर जूनियर ने हर भाषा में अपने रोंगटे खड़े कर देने वाले डायलॉग को परफेक्शन के साथ पेश कर सबको चौंका दिया है। ‘देवरा: पार्ट 1’ में सह-कलाकार सैफ अली खान और जान्हवी कपूर हैं। यह फिल्म 05 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
