इराक : अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत
बगदाद, मंगलवार, 09 जनवरी 2024। दक्षिणी इराकी शहर दिवानियाह में महिला एवं बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई और 20 से अधिक अन्य दम घुटने से घायल हो गए। आंतरिक मंत्रालय के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर ''शिन्हुआ'' बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण सोमवार शाम को आग लग गई और धुआं अस्पताल के गलियारों में फैल गया। उन्होंने बताया कि 150 लोगों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। सूत्र ने बताया कि कई घंटों के बाद इराकी नागरिक सुरक्षा दल आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। इराकी प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के मीडिया कार्यालय के एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने अस्पताल में लापरवाह अधिकारियों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है।
Similar Post
-
फ्रांस के कगन और जापान के केन्सो को केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। 2026 के केमिस्ट्री नोबेल पुरस् ...
-
यूएई ने जहाजों पर हमलों के बाद ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध तोड़े
अबू धाबी/तेहरान, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। संयुक्त अरब अमीरात (यूए ...
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
