रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर जारी, मचेगा तहलका
रोहित शेट्टी की धाकड़ फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार नजर आ रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे। यह दोनों सितारे इंडियन पुलिस फोर्स के जरिये ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं और ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि यकीनन वो तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में मसाला, एक्शन, ड्रामा सब कुछ है। 3 मिनट 2 सेकंड के इस ट्रेलर में वो सब कुछ नजर आ रहा है जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधने का दम रखता है। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है दिल्ली के पार्लियामेंट में हुए बम धमाके वाले सीन से जहां आग का गोला नजर आ रहा है। यहां से शुरू होती है दिल्ली पुलिस की जंग।
इस ट्रेलर में देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक सुरक्षा वाली जगह पार्लियामेंट हाउस के पास दिखाए हमले ने सुरक्षा तंत्र को हिलाकर रख दिया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच जाता है। इस ट्रेलर के शुरुआत में कहा जा रहा है, 'आज जो हुआ ये हमला किसी मार्केट पर नहीं हमारी हिम्मत, हमारे जज्बे पर हुआ है। सांप हमारे से खेलना चाहता है पर हम खेलते नहीं, दिल्ली पुलिस खेल खत्म करती है।' आखिरकार दिल्ली पुलिस से लेकर इंटेंलिजेंस पर भी उंगलियां उठती हैं और फिर शुरू होती है अपराधियों को जड़ से दबोचने की जंग।
ट्रेलर में शिल्पा शेट्टी सिद्धार्थ मल्होत्रा की सीनियर ऑफिसर के रोल में हैं और काफी दमदार नजर आईं हैं। ट्रेलर के एक सीन में शिल्पा सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछताछ करते हुए बताती हैं कि उनके बारे में जो सुना है वो कुछ अच्छा नहीं। हालांकि, सिद्धार्थ साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते कि वो इस टीम के सबसे शानदार सिपाही हैं। आखिरकार यही टीम दिल्ली पुलिस की वो धाकड़ टीम बन जाती है तो बम धमाका करने वालों को ढूंढ निकालने में जी-जान लगा देती है। जांबाज पुलिस ऑफिसर्स की कहानियों पर 'सिम्बा', 'सिंघम' और 'सूर्यवंशी' जैसी शानदार एक्शन फिल्में बना चुके रोहित शेट्टी इस बार 'इंडियन पुलिस फोर्स' की कहानी लेकर आए हैं। ये कहानी है अपराध के खिलाफ दिल्ली पुलिस के जांबाज सिपाहियों की जो आपराधियों और आतंकियों के जड़ों तक पहुंचने के लिए अपनी जान का बाजी लगा देते हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 19 जनवरी, 2024 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होने वाला है।
Similar Post
-
‘भूत बंगला’ में अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी मिथिला पालकर
‘भूत बंगला’ 2026 की उन फिल्मों में से है जिसका दर्शकों को सबसे ज्य ...
-
जैकी श्रॉफ ने अमीन सयानी को किया याद, बोले-आप हमेशा दिल में रहेंगे
मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे फिल्म ...
-
रिलीज हुआ ‘टॉक्सिक’ का टीजऱ
फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का टीजऱ रिलीज हो गया है। टॉ ...
