सलार के बाद प्रभास की नई फिल्म का ऐलान, निर्देशक ने जारी किया पोस्टर
साउथ स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म सलार को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं। एक्टर की फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और ये कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। वहीं, अब सलार की सफलता के बाद प्रभास की एक और फिल्म का ऐलान हो गया है। इस फिल्म में नजर आएंगे प्रभास प्रभास अब डायरेक्टर मारुति संग काम करने जा रहे हैं। मारुति ने खुद प्रभास संग अपनी नेक्स्ट फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद तो एक्टर के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। मारुति ने फिल्म का पोस्टर जारी कर प्रभास की अगली फिल्म की अनाउंसमेंट की है। पोस्टर देखकर एक्टर के फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।
डायरेक्टर ने पोस्टर शेयर कर किया ऐलान मारुति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है- उत्साहित और लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहा था। रिबेल स्टार प्रभास को एक नए अवतार में दिखाने के लिए बहुत खुश हूं। मिलते हैं पोंगल पर'। कब रिलीज होगी ये फिल्म पोस्टर में भी यही बात लिखी हुई है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म का टाइटल या प्रभास का लुक रिवील नहीं किया गया है। लेकिन मारुति ने इसकी रिलीज का हिंट दे दिया है। पोस्ट के मुताबिक फिल्म पोंगल पर रिलीज हो सकती है। प्रभास की हालिया रिलीज सलार की बात करें तो, फिल्म ने अब तक 521.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई अभी भी जारी है. इस फिल्म ने शाहरुख खान की डंकी को भी पीछे छोड़ दिया है।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
