ISRO जनवरी में रचेगा इतिहास, PSLV-C58-XPoSat मिशन की 25 घंटे की उल्टी गिनती शुरू
चेन्नई, रविवार, 31 दिसंबर 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) नए साल की शुरुआत एक नए मिशन के साथ करने जा रहा है। इसरो के नए मिशन पीएसएलवी-सी58/एक्सपीओसैट, एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह, 10 अन्य पेलोड के प्रक्षेपण के लिए 25 घंटे की उलटी गिनती रविवार सुबह श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष बंदरगाह पर शुरू हुयी। इसरो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 25 घंटे की उलटी गिनती आज सुबह 08.10 बजे शुरू हुयी। इसरो ने कहा, "एक जनवरी, 2024 को सुबह 09.10 बजे प्रक्षेपित होने वाले मिशन के लिए 25 घंटे की उलटी गिनती भारतीय समय अनुसार आज सुबह 08.10 बजे शुरू हो गयी। इसरो ने बताया है कि लॉन्च ऑथराइजेशन बोर्ड और मिशन रेडीनेस रिव्यू कमेटी द्वारा मिशन को मंजूरी मिलने के बाद उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
इसरो के अनुसार उलटी गिनती के दौरान चार चरणों वाले वाहन में प्रणोदक भरने का कार्य होगा, जिसमें ठोस और तरल ईंधन हैं। इसरो के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि 44.4 मीटर लंबा पीएसएलवी-सी58, (अपनी 60वीं उड़ान में और डीएल संस्करण के तहत चौथे) 260 टन के भार के साथ सोमवार को शार रेंज से सुबह 09.10 बजे पहले लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा। इस तरह से इसरो 2023 में चंद्रयान-3 और सूर्य अन्वेषण मिशनों के सफल और ऐतिहासिक घटनाक्रम के बाद 2024 में पीएसएवी-सी58/एक्सपीओसैट मिशन के प्रक्षेपण के लिए पूरी तरह तैयार है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
