इंडोनेशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप
जकार्ता, शनिवार, 30 दिसंबर 2023। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में शनिवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गयी। इससे हालांकि बड़ी लहरें नहीं उठीं और ना ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी की गयी। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय समयानुसार आज तड़के 05:19 बजे आए भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप का केन्द्र, आचे जया रीजेंसी की राजधानी कैलांग शहर से 372 किमी दूर और जमीन की सतह से 12 किमी की गहराई में स्थित है। अभी तक इस भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसन की खबर नहीं है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप के झटकों से सुनामी आने के आसार नहीं है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
