तमिलनाडु पुलिस ने कांचीपुरम में दो बदमाशों को मार गिराया
चेन्नई, बुधवार, 27 दिसंबर 2023। तमिलनाडु पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार को दो सशस्त्र बदमाशों को उस वक्त गोली मार दी, जब उन्होंने पीछा कर रहे पुलिस दल पर धारदार हथियार से हमला किया । दोनों बदमाशों की मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली कि दो अपराधी कांचीपुरम में नए रेलवे पुल के पास छिपे हैं। उन्होंने बताया कि लंबे आपराधिक रिकॉर्ड वाले दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए एक विशेष दल को भेजा गया । पुलिस महानिरीक्षक (उत्तर जोन) एन कन्नन ने बताया, ‘‘अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, क्योंकि पुलिस ने उन्हें घेर लिया था। इस प्रक्रिया में, एक विशेष पुलिस उपनिरीक्षक (एसएसआई) रामलिंगम और एक कांस्टेबल शशि कुमार को चोट आयी है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना आज तड़के हुई। पुलिस दल ने शुरू में दोनों को रोकने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हमारे दो लोगों के घायल होने के बाद पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं ।’’ उन्होंने कहा कि दोनों बदमाशों की पहचान रघुवरन और बाशा उर्फ करुप्पु असीन के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें कांचीपुरम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महानिरीक्षक ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी उपचाराधीन हैं । पुलिस अधिकारी ने बताया कि रघुवरन के खिलाफ आठ मामले तथा असीन के खिलाफ हत्या के दो मामले दर्ज हैं ।
Similar Post
-
बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस का निरीक्षक निलंबित
कोलकाता, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श ...
-
हरियाणा के कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’
चंडीगढ़, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बो ...
-
नोएडा में कपड़ा निर्यात कंपनी में भीषण आग, अंदर फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला
नोएडा (उत्तर प्रदेश), मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। नोएडा में कपड़ा नि ...
