मैरी क्रिसमस का पहला गीत जारी, परदे पर नजर आएंगे कैटरीना और विजय सेतुपति
निर्देशक श्रीराम राघवन अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए दर्शकों में अच्छी पहचान रखते हैं। अंधाधुन के बाद अब श्रीराम राघवन अपनी अगली फिल्म मैरी क्रिसमस को लेकर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। अब इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है। श्रीराम राघवन की इस फिल्म में पहली बार कैटरीना कैफ और दक्षिण के ख्यातनाम अभिनेता विजय सेतुपति की जोड़ी बनाई गई है। इस जोड़ी को परदे पर देखने के लिए दर्शक खासे उतावले नजर आ रहा हैं।
इस टाइटल ट्रैक के ऑडियो को टिप्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर जारी किया है। गाने के पोस्टर के साथ ऑडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-“परफेक्ट मैरी क्रिसमस गाना यहां है। सिनेमाघरों में 12 जनवरी को।” इस गाने को ऐश किंग ने गाया है और म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन है जो, वरुण धवन के साथ ‘बदलापुर’ और आयुष्मान खुराना के साथ ‘अंधाधुन’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।
हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कि काफी हैरान करने वाला था। 'मैरी क्रिसमस' को अलग-अलग सपोर्टिंग आर्टिस्ट के साथ दो भाषाओं में शूट किया गया है। हिंदी वर्जन में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद भी हैं। दूसरी ओर, तमिल एडिशन में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स ने अहम रोल प्ले किया है।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
