100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई शाहरूख खान की डंकी
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म डंकी ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पठान और जवान के बाद डंकी इस साल की शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है। डंकी राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की साथ में पहली फिल्म है। फिल्म डंकी को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। डंकी ने चार दिनो में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।वहीं फिल्म डंकी ने वल्र्डवाइड 170 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म डंकी में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में है।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
