'वाजपेयी जी मुझे बहुत मानते थे, आजीवन सम्मान करेंगे,' बोले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
पटना, सोमवार, 25 दिसंबर 2023। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस बीच नीतीश ने कहा, अटल जी हमको बहुत मानते थे। उन्होंने मुझे अपनी कैबिनेट में जगह दी। फिर यहां का मुख्यमंत्री बनाया। इस दौरान उन्होंने कहा, "जब से मैं MP रहा हूं तब मेरा संबंध उनके साथ रहा है। जब उनकी सरकार बनी तब उन्होंने मुझे तीन विभाग की जिम्मेदारी दी थी और वह मुझे बहुत मानते थे...उनके प्रति एक आदर का भाव है और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया था।.." बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने में भी वाजपेयी की बड़ी भूमिका रही है।
उन्होंने आगे कहा, उनके प्रति मेरा आदर का भाव है और ये आदर का भाव मेरे जीवन भर रहेगा। वो जितने दिन भी प्रधानमंत्री रहे हैं, कभी किसी दूसरे धर्म वालों को दिक्कत नहीं होती थी। बहुत अच्छे ढंग से सब कुछ चलाते थे। हम लोगों का तो उनसे लगाव है। हमारा लगाव बना रहेगा। उनका इतना अच्छा काम था। मीटिंग में मेरे प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार करते थे।
Similar Post
-
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
नोएडा, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारती ...
-
आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव
जम्मू, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशास ...
-
उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना की
गोपेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज् ...
