ऋत्विक रोशन के बेटे को बोस्टन के बर्कली कालेज में स्कॉलरशिप से एडमिशन
ऋत्विक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान इन समय खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। आखिर उनके बड़े बेटे रेहान ने उन्हें गर्व महसूस करने का ऐसा मौका जो दिया है। रेहान ने अपने दम पर विदेश के नामी म्यूजिक स्कूल में एडमिशन पा लिया है। उन्हें स्कॉलरशिप पर ये एडमिशन मिला है। वह अपने पापा के नक्श-ए-कदम पर न चलकर एक सिंगर बनना चाहते हैं और अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जर्नी भी शुरू कर दी है। सुजैन ने अपने बेटे के लिए एक पोस्ट लिखा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बड़े बेटे हेरानकी कई सारी फोटोज हैं।
उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है, 19 दिसंबर 2023… हमारे रेहान को बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक से उसका एक्सेप्टेंस लेटर मिला, जिसमें उसकी एक्सिलेंस के लिए स्कॉलरशिप मेरिट अवॉर्ड ऑफर किया गया… ये मेरी लाइफ के लिए सबसे खुशी का दिन था। रे (रेहान) आप मेरे हीरो और मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। सुजैन खान ने इमोशनल होकर आगे लिखा, पिछले नौ सालों से तुम्हें लगातार इसी में लगे हुए देखा है… म्यूजिक के लिए अपने जनून को आगे बढ़ाते हुए… और मुझे तुम पर गर्व है मेरे बेटे।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
