झूम झूम झूम बाबा पर थिरकेंगी दीपिका पादुकोण

img

मिनरल वाटर ब्रांड बिसलरी ने नए कैंपेन बिसलेरी ड्रिंकअप में दीपिका पादुकोण को अपना पहला ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। विज्ञापन फिल्म में दीपिका मशहूर गाने ‘झूम झूम झूम बाबा’ पर नए अंदाज में थिरकती नजर आएंगी। इस दौरान वह ताजगी पाने के लिये ‘पानी’ पीती दिखाई देंगी।

दीपिका पादुकोण को ब्रांड एंबेसेडर बनाने पर अपनी बात रखते हुए बिसलरी इंटरनेशनल प्रा. लि. की वाइस चेयरपर्सन जयंती चौहान ने कहा कि हमारा नया कैंपेन बिसलेरी ड्रिंकअप पहली बार दीपिका पादुकोण के मशहूर अंदाज में मजा और रोमांच लेकर आ रहा है। हम दीपिका पादुकोण को अपनी पहली ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर बनाकर उत्साहित हैं। उनका काम और वैल्यूज़ हमारी ब्रांड फिलोसॉफी से मेल खाते हैं। उनके साथ हम अपने ब्रांड की नए जमाने में तरक्की दिखा सकते हैं।

हमें विश्वास है कि यह कैंपेन सभी को पसंद आएगा और लोग बिसलरी के साथ अपनी प्यास बुझाने का मजा लेंगे। दीपिका पादुकोण ने बिसलरी की ग्लोबल एंबेसेडर बनने पर अपना उत्साह दिखाते हुए कहा कि मैं बिसलरी जैसे मशहूर ब्रांड के साथ जुडक़र बहुत खुश हूं। बिसलरी इंटरनेशनल प्रा. लि. के मार्केटिंग हेड तुषार मल्होत्रा ने कहा कि बिसलेरी ड्रिंकअप कैंपेन हमारे ब्रांड को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ब्रांड के प्रति लोगों का प्यार बढ़ेगा और हमारे उपभोक्ता रोमांचक चर्चाओं में शामिल होंगे। बिसलेरी ड्रिंकअप कैंपेन को निर्वाणा फिल्म्स ने शूट किया है और इसका निर्देशन प्रकाश वर्मा ने किया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement