पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं का ट्रेलर रिलीज हो गया है। विनोद भानुशाली निर्मित ‘मैं अटल हूं’ देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी बाजपेयी का किरदार निभाया है। फिल्म को रवि जाधव ने निर्देशित किया है और इसे रवि ने ही ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखा है। फिल्म मैं अटल हूं का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, जिस नेता को आप जानते हैं, उस आदमी को जिसे आप नहीं जानते। प्रस्तुत है श्री अटल बिहारी वाजपेयी के असाधारण जीवन की एक झलक। फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024 को रिलीज की जाएगी।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
