60 वर्ष के हुए गोविंदा
बॉलीवुड में अपनी डांसिंग स्टाइल और कॉमेडी अभिनय से दर्शकों के दिलों मे खास पहचान बनाने वाले गोविंदा आज 60 वर्ष के हो गए। 21 दिसंबर, 1963 में जन्में गोविंदा फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता अरूण आहूजा अभिनेता, जबकि मां निर्मला देवी चालीस के दशक में अभिनेता-अभिनेत्री के तौर पर फिल्मों में काम करते थे।
बचपन के दिनों से ही गोविंदा भी अभिनेता बनने का ख्वाब देखा करते थे। गोविंदा ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1986 में प्रदर्शित फिल्म इल्जाम से की। इस फिल्म में उन पर फिल्माया यह गीत ‘स्ट्रीट डांसर’ काफी लोकप्रिय हुआ। फिल्म की सफलता के बाद गोविंदा की छवि एक डांसिग स्टार के रूप में बन गई और फिल्मकारों ने उनकी इसी छवि को अपनी फिल्मों में जमकर भुनाया। इल्जाम में गोविंदा की जोड़ी नीलम के साथ काफी पसंद की गई।
फिल्म के बाद नीलम और गोविंदा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। इन फिल्मों में लव 8, खुदगर्ज, हत्या, सिंदूर, फर्ज की जंग, ताकतवर और दो कैदी शामिल हैं। गोविंदा के सिने सफर में उनकी जोड़ी डेविड धवन के साथ काफी पसंद की गई। वर्ष 1989 में गोविंदा ने निर्देशक डेविड धवन के साथ पहली बार ताकतवर में काम किया। इस फिल्म को टिकट खिडक़ी पर औसत सफलता प्राप्त हुई, लेकिन इस फिल्म के बाद डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी बन गई और दोनो ने कई फिल्मों में एक साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
