आलिया भट्ट को पसंद आया मैरी क्रिसमस का ट्रेलर
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म मैरी क्रिसमस का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म मैरी क्रिसमस में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका है। ट्रेलर को लेकर ऑडियंस की तरफ से सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। इस बीच आलिया भट्ट ने मैरी क्रिसमस के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इंस्टा स्टोरी में मैरी क्रिसमस के ट्रेलर को शेयर कर लिखा है, ओके ये काफी कूल था। मैं इसके लिए हद से ज्यादा एक्साइटेड हूं और हां कैटरीना कैफ मैं यही कहना चाहती थी। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल औऱ तेलुगू में भी 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
