प्रदर्शन पूर्व डंकी के निर्माताओं ने जारी किया नया पोस्टर
शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की राह देख रहे फैंस के लिए इंतजार की घड़ियां जल्द ही खत्म होने वाली है। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म गुरुवार (21 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख और उनके फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भी इसी साल रिलीज हुई ‘पठान’ और ‘जवान’ की जैसे करिश्मा कर बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ेगी। इस बीच आज बुधवार (20 दिसंबर) को फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‘हार्डी’ के किरदार में शाहरुख और ‘मनु’ के रोल में तापसी पन्नू का एक स्नैपशॉट फैंस के साथ साझा किया गया है। पोस्टर में तापसी सांत्वना पाने के लिए शाहरुख के कंधे पर झुकती दिखाई दे रही हैं, जबकि बॉलीवुड के बादशाह अपनी बाहों को उसके चारों ओर लपेटते दिख रहे हैं।
शाहरुख ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “दूरियों से परे.. सीमाओं से परे… प्यार से परे.. #डंकी! कल सिनेमाघरों में आ रही है। अभी अपने टिकट बुक करें।” वहीं इससे पहले 19 दिसंबर को भी उन्होंने एक पोस्टर साझा किया था और कैप्शन में लिखा था, “डंकी अपने रिश्ते को पीछे छोड़ आते हैं, एक दिन वही रिश्ते, उन्हें घर वापस खींच लाते हैं। 'डंकी' के लिए दो दिन बचे हैं। एडवांस बुकिंग अब खुली है, इसलिए तुरंत अपने टिकट बुक करें।” बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल, विक्रम कोचर, बोमन ईरानी और अनिल ग्रोवर की भी खास भूमिका है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी काफी अलग है।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
