जरीन को मिली राहत, अदालत ने दी अंतरिम जमानत
‘वीर’ फिल्म में सलमान खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस जरीन खान को कोलकाता की एक अदालत ने धोखाधड़ी मामले में राहत दी है। जरीन सोमवार (11 दिसंबर) को सियालदह कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देते हुए देश से बाहर नहीं जाने का आदेश दिया है। जरीन को 30 हजार रुपए के बॉन्ड पर 26 दिसंबर तक के लिए यह राहत दी गई है। जरीन को आदेश दिया गया है कि कोलकाता पुलिस को सूचित करने के साथ इजाजत लिए बगैर वह देश से बाहर नहीं जाएंगी। पेशी के वक्त जरीन ने चेहरा नीले मास्क से ढंका हुआ था और ब्लैक कलर की कैप पहनी थी। बता दें कि जरीन के खिलाफ यह मामला साल 2018 में दर्ज किया गया था। तब एक दुर्गा पूजा फंक्शन में शामिल होने के लिए 12 लाख रुपए एडवांस लेकर भी वह इवेंट में नहीं पहुंची थीं।
इस पर इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने जरीन के खिलाफ कोलकाता के नारकेलडांगा में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया। जरीन ने सफाई देते हुए कहा था कि फ्लाइट टिकट और अन्य चीजों को लेकर मिसकम्युनिकेशन हुआ था जिसके चलते वह इवेंट में नहीं पहुंच सकीं। जरीन ने बॉलीवुड में 'वीर' से धमाकेदार डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3', '1921' और 'अक्सर 2' जैसी फिल्मों में देखा गया। फिल्म इंडस्ट्री में जरीन को कैटरीना कैफ की हमशक्ल कहते हैं।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
