दक्षिण पश्चिम नाइजीरिया में सड़क हादसे में दस लोगों की मौत
अबुजा, बुधवार, 13 दिसंबर 2023। नाइजीरिया के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बस के ट्रक से टकरा जाने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी है। संघीय सड़क सुरक्षा कोर की प्रवक्ता फ्लोरेंस ओकेपे ने ओगुन राज्य की राजधानी अबेओकुटा में संवाददाताओं से कहा कि यह घटना बस के तेज गति के कारण नियंत्रण खोने से लागोस-इबादान एक्सप्रेसवे के कारा पुल पर हुई। सुश्री ओकेपे ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर एक इंटरचेंज के लिए रास्ता तय करते समय चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। उन्होंने कहा कि घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जबकि शवों को ओगुन के सगामू इलाके में एक मुर्दाघर में रखा गया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
