हिमाचल प्रदेश: सरकार में दो नए मंत्री हो सकते है शामिल, मुख्यमंत्री ने दोनों को बुलाया शिमला
शिमला, मंगलवार, 12 दिसंबर 2023। हिमाचल प्रदेश सरकार में मंगलवार को दो नए मंत्री शामिल हो सकते हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवी से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा से विधायक यादवेंद्र गोमा को दोपहर बाद राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है मगर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन दोनों को शिमला बुला लिया है। कांगड़ा में अच्छी रैली के बाद लंबे समय से अपेक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आज हो सकता है। घुमारवीं से धर्माणी तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। बिलासपुर जिले से अभी सुक्खू सरकार में कोई भी मंत्री नहीं है। धर्माणी मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा भी दूसरी बार विधायक बने हैं। गोमा की ताजपोशी के बाद प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले को दूसरा मंत्री मिल जाएगा।
वहीं गोमा की ताजपोशी के पीछे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माना जा रहा है, क्योंकि श्री खड़गे ने अनुसूचित जाति (एससी) कोटे से कम से कम दो मंत्री बनाने को कहा था। इस कोटे से अभी धनीराम शांडिल के तौर पर ही एक मंत्री है धर्माणी और गोमा की ताजपोशी के साथ ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कैबिनेट में 11 मंत्री हो जाएंगे और एक मंत्री पद ही खाली बचेगा।
इस पद को अगले साल लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले भरा जा सकता है। इन मंत्रियों को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल अभी दिल्ली में है। सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार ने राज्यपाल को वापस बुलाने के लिए शिमला से हैलिकॉप्टर दिल्ली भेज दिया है। इससे कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं तेज हो गई है। सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट विस्तार के साथ ही एक-दो मंत्री भी वापस बुलाये जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो कैबिनेट में खाली पदों की संख्या बढ़ जाएगी और नए लोगों की ताजपोशी होगी। इस कैबिनेट विस्तार के साथ ही कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। अभी शिमला जिले से तीन मंत्री रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह एवं विक्रमादित्य सिंह, सोलन से धनीराम शांडिल, कांगड़ा से चंद्र कुमार, किन्नौर से जगत सिंह नेगी और सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान मंत्री हैं। वहीं, चंबा जिला से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया हैं।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
