बनाएं ''बैंगन का भरता''
सामग्री-
- बैगन: 2
- हरी मिर्च: 2
- लहसुन: 1
- टमाटर: 2
- मटर: 1/2 कप
- प्याज: 1
- तेल: 25 ग्राम
- जीरा: 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च: 2-३
- हींग 1/4 चम्मच
- हल्दी: 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
- नमक : 1 चम्मच (स्वाद अनुसार)
भरता बनाने की विधि:- सबसे पहले बैगन में थोड़ा तेल लगा ले। अब उसे चाकू से थोड़ा काट ले। उसके बाद उसमे हरी मिर्च को डाल दे। अब दूसरी बैगन को थोड़ा काट ले और उसमे लहसुन को डाल दे। इसके बाद उसे गैस पर पकने के लिए रख दे और उसे मध्यम आंच पर पकाये। अब इसके बाद टमाटर को भी गैस पर रखकर पका ले। वहीं जब चारो तरफ से बैगन पक जाये तो उसे निकाल ले। अब ठीक वैसे ही टमाटर को भी वैसे ही चारो तरफ से पका ले। अब उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दे। वहीं जब वो थोड़ा थोड़ा गरम हो तो उसे छिल ले। अब किसी पैन में तेल गरम कर ले और उसमे जीरा, मिर्च और हींग डाल दे और उसे थोड़ी देर भून ले। इसके बाद उसमे कटी हुई प्याज डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने। अब उसमे मटर को डाल दे। इसके बाद मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक को डाल दे। अब उसमे पकाई हुई बैगन और टमाटर टमाटर को डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये। लीजिये तैयार है बैंगन का भरता।
