रिकार्ड तोड़ रही एनिमल
- कमाई 717 करोड़ पार
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने वल्र्डवाइड 717.46 करोड़ की कमाई कर ली है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज हुयी है। फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एनिमल का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। एनिमल में रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एक्टिंग दर्शकों के द्वारा काफी पसंद की जा रही है। दुनिया भर में एनिमल की कमाई 717 करोड़ रुपए से अधिक हो गयी है। फिल्म एनिमल ने सनी देओल की फिल्म गदर-2 के रिकार्ड को भी पीछे कर दिया है। गदर-2 ने पूरी दुनिया भर में 691.08 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।व्लर्डवाइड क्लेकशन के मामले में फिल्म एनिमल 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 1148 करोड़ के साथ जवान पहले नंबर पर है। इसके अलावा पठान 1050 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर है।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
